पाटन। जामगांव R निवासी बी ई ओ पाटन टी आर जगदल्ले एवं पूर्व सरपंच श्रीमती सुनीता जगदाले का सुपुत्र पीयूष का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुआ है, पीयूष सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर मे अरुण कक्षा से दसवीं मे 78%लेकर उत्तीर्ण किया, प्रारम्भ से मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। कक्षा बारहवी भारत माता स्कूल रायपुर से 87% लेकर पास किया, तत्पश्चात इलेक्ट्रिकल ब्रांच में क्रिश्चियन कॉलेज भिलाई से प्रथम श्रेणी B E किया, 2018 से यूपीएससी कोचिंग करने दिल्ली गए थे। घर में कोरोना काल मे भी कंपटीशन के मुख्य धारा से जुड़ा रहा। आज उनको सफलता मिली । ठीक इसी तरह से टी आर जगदल्ले एवं सुनीता जगदाले का दामाद महेश देवदास का जो कवर्धा निवासी है,जिसका भी जिला जेल अधीक्षक के पद पर चयन हुआ हैl







