बडेराजपुर ब्लाक में जन जागरण अभियान पदयात्रा का हुआ समापन, अभियान के आखिरी दिन तक मोदी सरकार को जमकर कोसते रहे कांग्रेसी

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व छग कांग्रेस पार्टी के निर्देशन में प्रदेश भर में चल रहें जनजागरण पदयात्रा अभियान का बडेराजपुर ब्लाक में अंतिम चरण के रूप में विश्रामपुरी के साप्ताहिक बाजार स्थल पर अभियान का समापन किया गया।

केशकाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी महेंद्र नेताम के अगवाई में आयोजित बड़ेराजपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में जनपद पंचायत के सामने से रैली निकाल कर पेट्रोल डीजल, ईंधन गैस की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेसीयों नें नारे बाजी करते हुए बाजार स्थल तक पैदल घूमते रहें साथ मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी -बड़ेराजपुर द्वारा विश्रामपुरी चौक में नुक्कड़ सभा आयोजित कर सभी कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आक्रोश जाहिर करते हुए मोदी सरकार को कोसा, और जनता को जागरूक होने की अपील किया गया, साथ मे केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को बदलने की बात कही।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जन जागरण अभियान के प्रभारी महेन्द्र नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष -हीरालाल नेताम, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष महंगुराम मरकाम, जेठूराम मंडावी, राजेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला मरकाम, केशकाल ब्लाक अध्यक्ष राजेश नेताम, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोरी, एनएसयूआई बस्तर संभाग प्रभारी पिताम्बर नाग, राजेश साहू, चरण सिंह मंडावी जनपद सदस्य गणों में- रोहित नाग, विनोद नाग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जिला अध्यक्ष खिलेश्वर सोरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन राठौर ,हिरामन पांडे, उग्रेश नेताम, दयानंद कुंजाम, अरुण नाग, राजेश यादव, बंसी माण्डवी, पतिराम मरकाम, रघुनाथ मरकाम, महेश नेताम, विजय लाला, महिला नेत्री- बिंदा मसराम, राखी नानवानी, सुरजा मरकाम, कुमारी मरकाम, नरेंद्र कश्यप, बिरझु नाग, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।