पंडरिया।ब्लाक के पांडातराई abvp इकाई ने प्रत्येक वर्ष के भांती इस वर्ष भी विभिन्न जातियों के कन्याओं का समरसता के भाव साथ महाअष्टमी पर कन्याओं का सामूहिक कन्या भोज कराया और वही श्रृंगार के उपहार देकर सभी सभी कन्याओं को शक्ति के रूप में पूजन किया। नगर अध्यक्ष संगीता चंद्रवंशी बताया की इस आयोजन के माध्यम से हर साल सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया जिसमें अधिकांश बालिकाएं बस्तियों की थीं. सामाजिक समरसता के इस कार्यक्रम में विभिन्न जातियों कन्याओं का भोजन कराकर विद्यार्थी परिषद समाज को आपस में बंधुत्व भाव से रहे समाज में कोई ऊंचा या नीचा नहीं है संदेश सदा ही देती आ रही है। नगर मंत्री राकेश बघेल ने बताया ने बताया कि नवरात्र में कन्या का पूजन भारतीय परंपरा है, जो नारी के प्रति हमारी श्रद्धा को प्रकट करती है यह त्योहार हमें देवी की शक्ति की पूजा करना और बेटी महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है। आयोजन में मुख्य रूप से जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव, नगर सहमंत्री खेमलाल साहू, हीरेद बघेल, कालेश्वर निर्मलकर, लक्ष्मण यादव, नगर उपाध्यक्ष मिथलेश साहू, अजय साहू, चमन निर्मलकर, बिट्टू बंजारे, शेषनारायण, नरेश चंद्रवंशी, गोपाल,थानेस, वीरेंद्र बघेल, बीरू चौहान, टेकराम निषाद, ईश्वरी बीरबल, पुष्पराज डहरिया, विक्रम हेमंत ओंकार अजय, हलधर, सूरज गजा, महेंद्र, रोशनी प्रिंसी, नितिका, अंकिता, संगीता, रतना, और विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित है।







