जांजगीर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाई स्कूल मैदान जांजगीर पहुंचे। देरी से पहुंचेने पर जनता से माफी भी मांगा। केंद्रीय मंत्री ने सीधे जनता को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार की सफलता गिनाई।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम अर्थ व्यवस्था में 11वें नंबर से अब दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। वहीं, कश्मीर में वर्षों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। राम मंदिर निर्माण कर भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की, सर्जिकल स्ट्राइक किए, गरीबों को प्रति माह पांच किलो अतरिक्त चावल दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद विगत दो महीने में 20 टका मोदी की गारंटी को साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूरी कर ली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार भी पांच लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए, इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बने।
शाह ने आगे कहा कि पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को दंडित किया। कश्मीर में 370 का नासूर सालों से परेशान करता था, इसे हमने खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए देश का अंग बना दिया। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी तीसरी बड़ी ताकत बन गया है।