पाटन। कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साला प्रबंधक श्रीमति अनुपमा उपाध्याय एवं अभिषेक तिवारी तथा विद्यालय के प्राचार्य मयंक कटकवार एवं उप-प्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा कृष्ण की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्लन करके किया गया, तत्पश्चात शाला प्रबंधक श्री विनोद उपाध्याय जी द्वारा कुछ प्रेरणादायक वचनों से विद्यार्थियों को संबोधित किया गया कार्यक्रम की इस कड़ी में प्राचार्य श्री मयंक कटकवार जी के द्वारा विद्यार्थियों को कृष्ण जी के गुण के बारे में बताया गया तथा उप प्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू जी द्वारा जीवन के मार्गदर्शन में प्रमुख योगदान देने वाली श्रीमद् भागवत गीता के कुछ प्रमुख श्लोको का वाचन कर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया, और साथ ही प्रतिदिन प्रार्थना सभा में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक का वाचन विद्यार्थियों द्वारा किया जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी राधा कृष्ण की वेशभूषा में उपस्थित हुए। छात्र-छात्राओं की वेशभूषा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कुछ क्षण के लिए साला प्रांगण गोकुल और बृज भूमि में परिवर्तित हो गई है। साथ ही साथ इस दिन छात्र-छात्राओं के हर्षोल्लास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें दही हांडी, रस्सा- कसयी , कुर्सी- दौड़ ,मटकी फोड़, बांसुरी पास जैसे मनमोहन प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया गया। जिसमें छात्रों एवं शिक्षिक-शिक्षिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। अंत में कार्यक्रम के समापन को संबोधित करते हुए श्रीमती इंदु देवांगन जी के द्वारा श्री कृष्ण से जुड़ी कई प्रमुख बातों का अपने जीवन में चरितार्थ करने की भावना से छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया जैसे श्री कृष्ण की विनम्रता ,शिष्टता, सरलता, सहजता, कृतज्ञता ,मित्रता आदि अनुकरणीय भाव और प्रत्येक गुण को अपने जीवन में स्थान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका जिसमें मीना साहू ,खुशबू वर्मा प्रियंका वर्मा ,किरण वर्मा ,भूमिका वर्मा ,श्री सोनी , जीना साहू ,लक्ष्मी यादव, इंदु देवांगन, उपासना देवांगन, मनीष वर्मा, दीप्ति लहरी ,सावित्री बघेल ,वंदना कुर्रे ,जितेंद्र साहू ,राजकुमार साहू, देवेंद्र कुमार एवं विद्यालय के समस्त दीदी एवं वाहन चालकों का विशेष योगदान रहा।







