जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव: सदस्य पद के लिए दूसरा नामांकन जमा, कांग्रेस की बैठक आज

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 4 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनपद सदस्य पद के लिए दूसरा नामांकन आवेदन नरेंद्र गायकवाड़ निवासी सांकरा द्वारा जमा किया गया है।

गौरतलब है कि क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।

इधर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी समर्थित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।