महाशिवरात्रि पर शिव जी की विशेष पूजा अर्चना के साथ पुलगांव में जस झांकी का होगा आयोजन

अंडा।महाशिवरात्रि पर पुलगॉव में नवयुग दुर्गाउत्सव समिति के तत्वावधान में धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी रविवार को राम मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत दुबे (रज्जु) ने बताया कि राम मंदिर प्रांगण में सुबह शिव जी की विशेष पूजा अर्चना एवम जलभिषेक कर रात्रि कालीन
जय मां शीतला जस झांकी परिवार पाटन की अनुपम प्रस्तुति दी जाएगी ! जस झांकी परिवार द्वारा गीत- संगीत एवम लीला के माध्य्म, से शिव पार्वती विवाह ,महिसासुर वध की कथा दिखाई जाएगी ! समिति के संचालक दिनेश यादव ,सतीस साहू ,गोकुल धनराज साहू, विनोद साहू, सन्दीप निषाद ने आमजनमानस से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है