रिपोर्टर, चंद्रभान यादव
जशपुर। घर घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सन्ना क्षेत्रांतर्गत की एक महिला अपने पति व बच्चों के साथ अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करती थी। बच्चे भी वहीं पढ़ाई करते हैं। दीपावली त्योहार मनाने महिला अपनी पुत्री के साथ थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत गृह ग्राम आई थी।
घटना 22 अक्टूबर की है। बताया जाता है कि 22 अक्टूबर की दोपहर को महिला अपने घर में सोई थी। उसकी बेटी लकड़ी लेने जंगल गई थी। महिला को घर पर अकेली जानकर आरोपी सुखराम घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया।