मुंबई । कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। मैच खत्म होने के बाद नियमों का उल्लघंन करने के कारण बुमराह और राणा पर गाज गिरी है।

जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा को अधिकारियों ने सजा सुनाई। मैच के दौरान बुमराह और राणा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
हालांकि उनके द्वारा किस नियम का उल्लघंन किया गया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पुष्टि की कि दोनों को आईपीएल 15 के 14वें मैच में लेवल 1 आचार संहिता के उल्लंघन पर सजा सुनाई गई है।
रिलीज में कहा गया, ”मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और सजा को स्वीकार किया।”






