पंडरिया-डड़सेना कलार समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कबीरधाम के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 में छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले पांडातराई निवासी जयेन्द्र जायसवाल पिता प्रमोद जायसवाल,माता संतोषी जायसवाल के निवास में पहुंचकर सम्मान किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य कामना की गई।साथ में स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर मुंह मीठा कराया।उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्याख्याता रूपचंद जायसवाल ,व्याख्याता निरंजन प्रसाद जायसवाल, प्रधान पाठक चंद्र कुमार जायसवाल, नकुल प्रसाद जायसवाल, रामभाऊ जायसवाल,दिनेश कुमार जायसवाल, दुर्गा देवी जायसवाल , शिक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, नवीन कुमार जायसवाल , रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, तामेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।
