जीविका स्वसहायता समूह ने मनाया अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन;उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

दुर्ग।जीविका स्व सहायता समूह बोरसी एवं हमर हटरी परिवार बोरसी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनाँक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को तुलसी पैलेस धनोरा, दुर्ग में किया गया जिसके मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रही । कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, उपाध्यक्ष छ. ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण रहे कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री, श्रीमती रजनी बघेल समाजसेवी, पद्मश्री डॉ उषा बारले, सुश्री डॉ रुखमणी चतुर्वेदी मिनीमाता सम्मानित, श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे सरपंच धनोरा एवं अतिथि के रूप में नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, श्री शीतल कोठारी जी अध्यक्ष सतनामी समाज दुर्ग, श्री बोधन राम यादव, अध्यक्ष यादव समाज दुर्ग एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों का सानिध्य रहा।

जीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू नें बताया कि इस दौरान रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब एवं युवा शक्ति संगठन के सहयोग से रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुआ जिसमें सभी रक्तवीरों को हेलमेट एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया । अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे भाइयों एवं बहनों सहित मीडियाकर्मीयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं का सम्मान, महिला पुलिसकर्मी, महिला स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान, मितानिन दीदीयों का सम्मान, स्व सहायता समूह कि बहनों का सम्मान, स्थानीय कलाकारों का सम्मान, तथा रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आरती यादव, दुलेश्वरी, सुभद्रा, तृप्ति, धनेश्वरी, सौम्या, सविता, पूर्णिमा, मान बाई, सहित युवा संगठन व सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। मंच संचालन नरोत्तम साहू एवं रीतू साहू के किया।