झेरिया यादव समाज का सम्मेलन,  पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राजनीति में यादव समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन परिक्षेत्र में झेरिया यादव समाज द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखरा स्थित सामाजिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।

सम्मेलन में समाज की सदस्यता बढ़ाने, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने कहा कि यादव समाज पिछड़ा वर्ग में जनसंख्या के आधार पर दूसरे स्थान पर है, इसलिए समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में यादव समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।