झीट में सजेगा खो-खो का महाकुंभ, एडवेंचर ट्रॉफी संस्करण–3 का होगा भव्य आगाज….तीन दिनों तक खेल रोमांच का रहेगा महासंग्राम

पाटन। दुर्ग जिले के ग्राम झीट में खेल जगत का एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। एडवेंचर खो खो क्लब, झीट एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर तक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता एडवेंचर ट्रॉफी संस्करण–3 का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें बालक वर्ग की 12 एवं बालिका वर्ग की 8 टीमें शामिल होंगी। लगभग 400 खिलाड़ियों की सहभागिता से ग्राम जीत तीन दिनों तक खो-खो के रोमांच, प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना से सराबोर रहेगा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

एडवेंचर ट्रॉफी संस्करण–3 ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुभव प्राप्त करने एवं भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान बना रहा क्लब

एडवेंचर खो खो झीट वर्ष 2014 से खो-खो खेल के विकास एवं प्रशिक्षण में निरंतर सक्रिय है। क्लब में प्रतिदिन लगभग 100 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं तथा प्रतिवर्ष 10 से 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रामीण परिवेश में खेल प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्रीय पहचान दिलाने में क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मैदान से मंच तक होगी विशेष तैयारी

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए मैदान, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट, , दर्शक व्यवस्था तथा खेल आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं।
मैदान से मंच तक होगी विशेष तैयारी।

खेल आयोजन से ग्राम जीत को मिलेगी नई पहचान

एडवेंचर ट्रॉफी संस्करण–3 ग्राम झीट के लिए गौरव का अवसर है। इस आयोजन से न केवल खो-खो खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। क्लब द्वारा क्षेत्र के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से आयोजन में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील
खेल आयोजन से ग्राम जीत को मिलेगी नई पहचान

एडवेंचर ट्रॉफी संस्करण–3 ग्राम झीट के लिए गौरव का अवसर है। इस आयोजन से न केवल खो-खो खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। क्लब द्वारा क्षेत्र के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से आयोजन में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।