झीट समिति मामला: तहसीलदार पाटन मौके पर पहुंचे, धान कट्टा और बारदाना का भौतिक सत्यापन शुरू, कांग्रेस नेता अभी भी समिति में डटे हुए


झीट धान खरीदी केंद्र पर अभी भी कांग्रेसी नेता डटे हुए हैं। यहाँ धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आते ही विवाद बढ़ गया है। किसानों का आरोप है कि बिना किसी टोकन के कुछ नेतानुमा किसानों के धान की तौलाई कर उसे समिति में रख लिया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही सुबह से ही वहाँ हंगामा मचा हुआ है।
मौके पर कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जवाहर वर्मा और अंशु रजक पहुँचे हैं। घटना की सूचना कलेक्टर को भी दे दी गई है, जिसके बाद तत्काल पाटन तहसीलदार पवन ठाकुर को झीट समिति भेजा गया। तहसीलदार अभी मौके पर भौतिक सत्यापन (physical verification) कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जल्द ही झीट समिति पहुँचने वाले हैं।