ग्राम पंचायत पहांडोर में बिना पंचायत के अनुमति चल रहा था जिओ का टावर, जांच टीम पहुंची गांव



पाटन। ग्राम पंचायत वार्ड नं ३ मे लगा जीओ का टावर आज भी विवाद का कारण बना हुआ है। ग्राम पंचायत प्रस्ताव के बिना प्रस्ताव  खोमलाल पिता जय राम को निजी लाभ पहुंचाते हुए जियो टावर लगाया गया था। इसके विषय में जब गांव के युवा भावेश कुमार वर्मा ने जब पंचायत मे सूचना के  अधिकार के तहत् जानकारी मांगी तब पता चला कि ग्राम सभा में बिना प्रस्ताव के ही जीओ का टावर लगाने दिया गया है। इस जियो टावर को लगाने के लिए दिए गए भूमि हेतु प्रतिमाह किराए का पैसा खोमलाल को दिया जा रहा है। जबकि उक्त भूमि आबादी पट्टा जांच समिति द्वारा दिए गए पंचनामा रिपोर्ट में बताया गया है।जांच समिति में शामिल आर आई , पटवारी को   स्थल निरीक्षण के दौरान खोमलाल द्वारा भूमि के स्वामित्व के संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया न ही उनके द्वारा जियो टावर से मिलने वाली राशि किस दस्तावेज अथवा अधिकार से ली जा रही है इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

आवेदक भावेश कुमार वर्मा ने पंचायत से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जियो टावर से अब तक की प्राप्त राशि व आगे मिलने वाली राशि को ग्राम विकास हेतु उपयोग करने के लिए पंचायत को दिए जाने हेतु प्रस्ताव लाने की बात कही है।