यूथ विजिल ग्रुप धमना मे द्वितिय दिवस पर पहुंचे जितेंद्र साहू तेलघानी विकास बोर्ड

जामगांव आर – दक्षिण पाटन ग्राम धमना के तत्वावधान मे त्रि दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के मुख्यअतिथि के रूप मे पहुंचे – श्री जितेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, राज्य मंत्री दर्जा छ. ग.,अध्यक्षता श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग,विशेषअतिथि के रूप मे – दयाराम साहू पूर्व विधायक, लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संग पाटन,रेवाराम साहू सरपंच गातापार,रमाकांत साहू सरपंच आगेसरा,रवि अग्रवार प्रभारी प्राचार्य,चंद्रहास साहू सरपंच सुरपा,वरुण नेताम सरपंच टेमरी,देवकीजेठूराम निषाद सरपंच किकीरमेटा, छगनलाल साहू उपसरपंच नवागांव , खेमलाल साहू मंचासिन रहे!

वही मुख्यअतिथि जितेंद्र साहू ने कहा की धमना मे राम सत्ता तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के कोने कोने से आए कई ख्याति प्राप्त रामधुनी मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। संगीतमय सुन्दर मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे नगर को भक्तिभाव के वातावरण से भर दिया है। पूरा नगर ऐसा लग रहा था मानो श्रीराम नाम में रम गया हो, सराबोर हो गया हो।

वही अध्यक्षता कर रही कल्पना नारद साहू ने बोले की मेरी गृह ग्राम धमना मे त्रि दिवसीय रामधुनी का अविरल धारा प्रवहित हो रही है,इसी कड़ी में चर्रा कुरुद के भारत दर्शन रामधुनी की संपूर्ण रामायण की आकर्षक संगीतमय झांकी में भगवान श्रीराम के लक्ष्‌मण, माता सीता सहित वनवास काल, माता सीता हरण, जटायु वध, लंका अग्नि कांड, अंत में रावण वध के साथ ही नवदुर्गा के नौ रुपों को झांकी के साथ भजन के माध्यम से मनमोहक सुन्दर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसी तरह रोज राज्य के कोने कोने से आये मंडलियों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे आत्मसात करने नगर के साथ ही साथ अनेक ग्रामो से बढ़-चढ़कर सुनने व आत्मसात किया।

आयोजन समिति के सर्व श्री नारद साहू समाजसेवी, सभापति प्रतिनिधि, जितेश साहू, कमलेश यादव, शिवराज यादव, सत्येंद्र स्वर्णकार,अंकालू साहू, लालकुमार साहू,रवि अग्रवार,संतोष साहू, कोमल साहू,अरुण सोनी, लक्ष्मण सोनवानी, गणेश सोनवानी,मनीष साहू, कीर्तन साहू, भारत साहू, प्रदीप निर्मलकर,नीलेश साहू, उदय साहू, मनीष कुमार, अभिषेक सेन, खिलेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, भूपेंद्र नेताम, मुकेश साहू, बिरबल साहू, भारत साहू,सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!