कांग्रेस की राजनीति में जितेंद्र साहू का बढा कद, कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी, संगठन चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।उन्हें कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य संगठन मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जितेंद्र साहू को यह जिम्मेदारी दी गई। संगठन चुनाव के लिए जितेन्द्र साहू को किस राज्य की जिम्मेदारी मिलेगी यह अभी घोषित नही किया गया हैं।

उल्लेखनीय हैं कि आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी का संगठन चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर होना हैं।वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा हैं।

प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू को संगठन स्तर पर उनके द्वारा किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी ने सोंपी हैं। जितेन्द्र साहू मरवाही उप चुनाव के प्रभारी,नगरीय निकाय व पंचायत स्तर पर प्रदेश में हुए चुनाव तथा हाल ही में रिसाली निगम चुनाव में सफल संचालन के साथ ही कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया हैं।इसकी वजह से जितेंद्र साहू को यह प्रभार सौंपा गया हैं।वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बेमेतरा विधानसभा का संगठन प्रभारी बनाया हैं।