Job Alert : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

दुर्ग।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18 प्रकार के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सायकोलॉजिस्ट (क्लिनिकल), प्रोग्राम एसोसिएट (एनटीईपी), सोशल वर्कर, एसटीएस, लैब सुपरवाइजर, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, टीबीएचवी, डेंटल असिस्टेंट, एमपीडब्ल्यू (पुरुष), ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, एएनएम, क्लास-4, वार्ड असिस्टेंट एवं अटेंडेंट, सपोर्ट स्टाफ (मेंटल हेल्थ यूनिट), स्वीपर, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा सिक्योरिटी गार्ड के पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 31 जुलाई 2026 तक सायं 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदवार योग्यता, रिक्तियों का विवरण, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है l