Job Alert : छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में जिला समन्वयक के पदों पर होगी भर्ती, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

दुर्ग। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, कोरबा एवं राजनांदगांव जिले में जिला समन्वयक के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी CSC की आधिकारिक वेबसाइट

https://csc.gov.in के करियर सेक्शन का अवलोकन कर सकते हैं।