जोगी कांग्रेस ने पाटन से किया चुनाव का शंखनाद, अमित जोगी की सभा में जुटे पाटन विधानसभा के कार्यकर्ता

पाटन। जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को जनपद पंचायत के सामने मैदान पर किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जनता कांग्रेस जे छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का आज जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पाटन में जोशीला स्वागत किया । जनता कांग्रेस जे के पाटन विधानसभा अध्यक्ष शीत करण महिलवार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।। मंच पर जनता कांग्रेस जोगी के विभिन्न विधानसभा के अध्यक्ष एवं जिला के अध्यक्ष मौजूद रहे आज पहली बार जोगी कांग्रेस के कार्यक्रम में इतनी संख्या में भीड़ देखने को मिली।

अमित जोगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की
पाटन से जोगी परिवार का राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है। सबसे दिल का रिश्ता है। आज उसी संबंध को निभाने आप सबका आशीर्वाद लेने आया हू। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जीवन से जुड़े किस्सा को सुनाते हुए कहा की जब अमेरिका गए थे संगोष्ठी में शामिल होने तो उन्होंने कहा था की अमेरिका वालो के पास बोस्टन है तो हमारे पास पाटन है। उन्होंने कहा की अगर जोगी को पांच साल और मिल जाता तो पाटन को बोस्टन से आगे पहुंचा देते। पाटन की मिट्टी में बहुत ताकत है। उन्होंने भूपेश बघेल को कका कहकर संबोधित करते हुए कहा की जब सीएम बने तो जनता को लगा कि यहां विकास की गंगा बहना था। लेकिन यहां शराब की गंगा बह रहा है। इसके पहले 15 साल भाजपा के राज देख चुके है। पांच साल अभी कका के राज चलत है। अब हम मुख्यमंत्री को दारू वाले कका के नाम से पुकारेंगे।

उन्होंने कर्जा माफी के बारे में कहा की छग में किसानों के ऊपर अभी भी करोड़ों का कर्जा है। उन्होंने कहा की दारू की कीमत बढ़ गया लेकिन पेंशन की राशि नही बढ़ा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यहाँ से लेकर दिल्ली तक सब की सेटिंग है। कार्यक्रम का आभार व्यक्त शीतकरण महालवार ने किया।

गीत संगीत रंग सागर के कलाकारों ने प्रस्तुति दिया
सुबह 11:00 बजे से जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पाटन आना शुरू हो गया था । वहीं दोपहर में कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी । मंच पर छग सांस्कृति कला मंच रंग सागर के कलाकारों ने लगभग 5 घंटे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति दी। गीत संगीत से लोगों को बांधे रखा । बीच-बीच में जनता कांग्रेस के नेताओं के द्वारा संबोधन भी दिया जा रहा था। इस अवसर पर सूर्यकांत तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष शीत करण महिलवार, डाकेश्वर साहू, जिला अध्यक्षकुंजेत चंद्राकर , सौरभ जांगड़े, देवचनरण बंजारे, लोक सभा अध्यक्ष महासमुंदहरीश साहू, रोहित बंजारे, ढालू साहू, सरोज साव, केशव साहू, ओम टंडन, पुराण लाल साहू, तिलक राम देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।