पंडरिया विधानसभा में वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा जोगी कांग्रेस का कुनबा खेती का समय है इसलिए रात में चल रहा जोगी कांग्रेस का सदस्यता अभियान- रवि चंद्रवंशी,ब्लॉक के ग्राम देवसरा के सैकड़ो लोगो ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन


पंडरिया- चुनावी वर्ष होने के कारण सभी राजनीतिक दल जनता तक पहुचने का कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के साथ ही पंडरिया विधानसभा में बड़ी मजबूती के साथ उभरती क्षेत्रिय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा लगातार वनांचल से लेकर मैदानी इलाकों में जनता तक पहुँच कर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। खेती का समय होने के कारण अब जोगी कांग्रेस वाले रात में गांव में जाकर लोगो से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को ब्लॉक के ग्राम देवसरा के सैकड़ो ग्रामीणों ने युवा नेता रवि चंद्रवंशी के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये।
रवि चंद्रवंशी ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान लगातार जारी है।आज से 2 महीने पहले गाँव गाँव मे कैम्प लगाकर लोगो को जोड़ने का कार्य किया गया था, अभी खेती किसानी का समय है तो खेत चलो अभियान के तहत खेतो में जाकर किसानों को जोड़ रहे हैं।साथ ही रात्रि में चौपाल के माध्यम से भी लोगो को जोगी कांग्रेस परिवार से जोड़ा जा रहा है,ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ हम चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर सकें।
चंद्रवंशी ने आगे कहा कि हम लोगो को पार्टी से जोड़ने के साथ साथ उनकी समस्याओं को सुनते हुए हर प्रकार से उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए लगातार आंदोलन प्रदर्शन भी किया जा रहा है।हमारा मूल उद्देश्य लोगो की मदद करना है, उन्होने कहा कि बैगा आदिवासी बाहुल्य गाँव देवसरा के सैकड़ो लोगो ने जोगी कांग्रेस से जुड़कर हमे मजबूत करने का काम किया है।आने वाले समय मे जिसका लाभ निश्चित रूप से ग्रामवासियों और हमे दोनों को प्राप्त होगा।
सदस्यता ग्रहण करते हुए मुख्य रूप से मेंदा राम, बोधन सिंह,अघनु, रामफल, बड़कू, फलहारीन बाई, जलेशरी, रमौतीन बाई सहित पार्टी से विजय श्रीवास, मिलाउ, जलेस्वर, डिगेस्वर, राहुल, ओंकार अनेक लोग उपस्थित रहे।