जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 17 नवम्बर को उतई में सम्पन्न हुआ, बैठक मे मुख्य रूप से पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत चुनाव की रूप रेखा तैयार किया गया ,
विस्तृत जानकारी देते हुवे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष मधुकांत साहू ने बताया कि दुर्ग जिले से लगभग हर गांव में JCP समर्थित सरपंच प्रत्यासी का नाम तय हो गया है, उतई, पाटन, अहिवारा में होने वाले पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए भी बहुत जल्दी सूची सार्वजनिक की जाएगी,

JCP के सदस्यों को इस चुनाव मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार था बैठक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के प्रदेशपदाधिकारी भी शामिल हुवे, प्रदेश महासचिव भूषण लाल साहू ने उध्बोधन के शुरुआत मे ही सबको अग्रिम बधई देते हुए चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया व कहा कि आज की तारीख में जो आत्मविश्वास व साफ छवि आप सबने बनाई है उसका सकारात्मक परिणाम इस चुनाव में आएगा और हमारी पार्टी स्वच्छ राजनीति की नई मिशाल पेश करेगी,

हमारी पार्टी स्थानीय रोजगार को लेकर जिस तरह कार्यरत है चुनाव में जीत के बाद समूचे छत्तीसगढ़ में इसका लाभ देखने को मिलेगा,
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नेताम जी ने कहा कि कॉपी पेस्ट के सिवा कुछ नहीं सिखापाने वालों की दाल अब नही गलने वाली JCP का हर सदस्य शोसल प्लेटफार्म को सटीक तरीके से हैंडल करना जानता है, दुरुग शहर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि jcp के सदस्य जिस ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं निश्चित ही सर्वाधिक संख्या में जीतकर आएंगे,

JCP दुर्ग ग्रामीण विधायक प्रत्याशी रहे कामेश्वर साहू ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के स्वर्गीय योगेश साहू जुनवानी भिलाई से कम संसाधन मे पार्षद चुनाव जीता था इस बात से अवगत कराया व कहा कि स्थानीय अस्मिता की लड़ाई को जमीन स्तर में लड़ने वाला संगठन “छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना” का समर्थन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को त्रिपंचायती चुनाव में मिलने से ताकत दोगुनी हो जाएगी , बैठक को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष मनीष देशलहरा, जिलाउपाध्यक्ष भिलाई अप्पू मेश्राम, उतई नगर अध्यक्ष राजेश जांगड़े व नगर उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू ने भी सम्बोधित किया, JCP दुर्ग ग्रामीण सचिव भूपेंद्र साहू ने आभार व्यक्त करते हुए बैठक सम्पन्न होने की घोषणा की, इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग जिले के सभी विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।






