
पाटन। छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना पाटन 14 अगस्त दिन रविवार को मनाएगी जबर हरेली रैली। पाटन के अखरा दाई मन्दिर परिसर में आज सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन का बैठक, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना किसी भी परिचय का मोहताज नही, पूरे प्रदेश भर में अपनी तीज – त्योहार परम्परा,संस्कृति,बोली भाखा को बचाने व जीवित रखने के लिए अपने पुरखा लोगो के बताए रास्ते पर जात पात के करव बिदाई छत्तीसगढ़िया भाई भाई का संदेश देते हुए छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े शहरों में अपनी संस्कृति को गावो से निकालकर शहरों तक पहुचाने के लिए व पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियावाद का अलख जगाने वाली एक मात्र संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, पाटन में शानदार जबर हरेली रैली दूसरा वर्ष मनाने जा रही। जिसमे छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधाओ को दर्शाते हुए भव्य रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमे गेड़ी नृत्य, सुआ नृत्य, डंडा नृत्य, आंगा देवता, नव दुर्गा, पंथी नृत्य, गौरा गौरी, होरी, मांदरी नृत्य, अखाड़ा, जंवारा, भोजली, गाड़ा बैला के जुलूस, छत्तीसगढ़ महतारी झांकी, छत्तीसगढ़िया पुरखा झांकी, छत्तीसगढ़िया संस्कृति के झलक, बॉस शिल्प कलाकारी, राउत नाच, आदिवासी नृत्य, गड़वा बाजा आदि सामिल होगी। रैली सुबह 11 बजे सुरुआत होगी जो अखरा दाई पाटन से निकलकर पूरे पाटन भ्रमण कर 4 बजे नया बस स्टैंड पाटन में आम सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगी, भाषण अतिथि सम्मान के पश्चात सामको छत्तीसगढ़ की नन्ही स्वर कोकिला आरु साहू और युवा जस सम्राट कान्तिकार्तिक यादव व ओपी देवांगन की भी उपस्थिति होगी। और 5 बजे सायंकाल सांस्कृतिक लोक कलामंच लोक प्रयाग राजिम की अनुपम प्रस्तुति भी होगी। जिसमे पाटन के साथ साथ पाटन अंचल के समीपस्त सभी गाव के छत्तीसगढ़िया लोगो पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया । इस बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन के सभी सेनानी व पदाधिकारी उपस्थित थे।।






