कल्याणी साहू

पाटन।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे जी आदेश अनुसार हाथ से हाथ जोड़ो के तृतीय दिवस की यात्रा ग्राम अरमरीखुर्द से प्रारंभ होकर रिवागहन होते हुए ग्राम बटरेल पहुँची, जहां सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर मां शीतला भवानी के दरबार में एवं संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के प्रतीक जैतखाम में जाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किए साथ ही इस दौरान कांग्रेस जनो ने संयुक्त रूप से ग्रामों में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संदर्भ मे जानकारी व उद्देश्य को बताया एवं छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री हमारे गौरव माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार के योजनाओं के संदर्भ में ग्रामीण जनों के घर-घर जाकर जानकारी प्रदान किया गया एवं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही माननीय राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं केंद्र की मोदी सरकार के विफलताओं, घोटालों, एवं छत्तीसगढ़ में लंबित आरक्षण के विषय मे भी क्षेत्र की जनता को जानकारी प्रदान किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रभारी उमाकांत चंद्राकर सहित जामगांव आर ब्लॉक के कांग्रेस जनो ने साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में पाटन विधानसभा में सीधा जनता से की प्रमुख मांग व समस्याएं को भी सुना जा रहा है एवं निराकृत भी किया जाने का त्वरित रूप से प्रयास भी किया जा रहा है।
आज जामगांव आर ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का तीसरा दिवस था, आज मुख्य रूप से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, देव कुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, जोन प्रभारी भेष आठे, जनपद पंचायत पाटन के सभापति आदरणीय रमन टिकरिहा, कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेक्टर प्रभारी कपूर साहू, आदरणीय भुपेन्द्र (छोटू) बघेल, पवन कुमार डहरे, नीलकण्ठ यादव, भीरेंद्र साहू, रेवा राम साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस, थान सिंह यादव, राजेंद्र यादव, दूज राम जोशी, पवन कुमार यादव, रामेश्वर साहू, विमल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र निर्मलकर, कमल नारायण सोनी, रामचंद्र सोनवानी, जागेश्वर साहू, गातापार सरपंच होरी लाल साहू, धनेश्वर साहू, भुनेश्वर यादव, नीलकंठ यादव, नंद नेताम, शिवकुमार साहू, महेश कुमार साहू, ढेलू राम, गंगा राम साहू, रूप सिंह साहू, घनश्याम साहू, जितेंद्र कुमार, पुनउ राम, देवव्रत साहू, पोखन लाल, उमेश्वर, हृदय साहू, करण निर्मल, जयप्रकाश, प्रेमलाल, टेकराम, गणपत राम साहू, मुकेश साहू, हेमलाल साहू, रिंकू यादव, युवा कांग्रेसी संतोष देवांगन, डोमेश्वर साहू, योगेश साहू, गोवर्धन सपहा, कुलेश साहू, घनश्याम साहू, शत्रुघन, जीवराखन, साबित राम साहू, मिथलेश साहू, इंद्रराज साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में पाटन विधानसभा जामगांव आर ब्लॉक के कांग्रेस जन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के व स्थानीय ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।*






