पंडरिया– नगर पालिका ,पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा रविवार को सड़क पर अवैध पार्किंग,अतिक्रमण व क्षेत्रान्तर्गत लगाए जा रहे अवैध चखना सेंटर पर संयुक्त कार्यवाही की गई। तहसीलदार सुनील सोनपिपरे, नायब तहसीलदार संजय मोध्या तथा सीएमओ अभिषेक सिंह की उपस्थिति में पुलिस विभाग व नगर पालिका के कर्मचारियों न सड़क पर लग रहे बाजारों को चेतावनी दी है।साथ ही शराब दुकान पर लग रहे चखना दुकानों को सील किया गया।प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा रविवार को कार्यवाही शुरू हो गई है, कुछ दुकानें सील किया गया है।वहीं गांधी चौक से महामाया मार्ग,पुराना बस स्टैंड व हरिनाला चौक तक सड़क पर दुकान लगाने के लिए पेंट लगाकर मार्किंग किया गया है।जिसके बाहर दुकान के सामान रखने पर कार्यवाही की जाएगी।सीएमओ अभिषेक सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार सभी व्यापरियो को चेतावनी दी गई है। सोमवार सुबह से सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।जिसमें अर्थदंड सहित जप्ती की कार्यवाही की जाएगी।
*लोगो को ट्रैफिक से मिलेगी निजात*-नगर के गांधी चौक से कवर्धा मार्ग पर अवैध पार्किंग,व सब्जी बाजार की भीड़ सहित सामानों को सड़क पर रखने के कारण दिन भर जाम लगा रहता है।इसी तरह महामाया मार्ग में पैदल चलना मुश्किल रहता है।चौपाटी के पुराने बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम लगी रहती है।नगर पालिका द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने पर लोगों को राहत मिलेगी।विशेषरूप से सड़क पर सफर करने वाले राहगीरों को घंटों तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी।







