शासकीय महाविद्यालय निकुम के रेडरिबन क्लब एवम रेडक्रॉस का संयुक्त आयोजन….ग्रामीणों को एड्स के प्रति किया जागरूक

संजय साहू
अंडा। स्व पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम के रेडरिबन क्लब एवम रेडक्रॉस के सयुक्त तत्वधान में कार्यक्रम का प्रभारी श्रीमती अंजु रानी ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डी के बेलेंद्र ने स्वमसेवको को समाज के प्रति जागरूक रहने तथा इस बीमारी के लिए सजग रहने को प्रेरित किया । रेडरीबिन के युवा छात्रों ने एड्स पखवाड़ा में अपने ग्राम ,निकुम ,आमटी में एड्स पैंपलेट के द्वारा ग्रामवासियों को सचेत किया।
इसके अलावा ग्राम आमटी में प्रेरक ड्रामा , नाट्य मंचन से भी जागरूकता अभियान चलाया ।


युवा उत्सव के अवसर पर महविद्यालय में स्वामी विवेकन्द की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक वेदप्रकाश ठाकुर और जीवन्तीका ठाकुर रहे इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम नागवंशी बीए अंतिम,खोमेश्वरी बीएससी ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान बीकॉम अंतिम वर्षके नितिन यादव प्राप्त किया।पुष्प गुलदस्ता प्रतियोगिता के निर्णायक गण प्राध्यप्क डा ओंकार प्रसाद चंद्रा एवं गोपाल पाली रहे । बुके प्रतियोगिता के विजेता कु दुर्गेशसाहु बीएससी द्वितीय वर्ष रही है ,जबकि द्वितीय स्थान बीए अंतिम वर्ष के डामन हरदेल तथा ओमेश्वरी देशमुख बीएससी द्वितीय वर्ष को प्राप्त हुआ।इसके आलावा स्वयं सेवकों ने अपने अपने निवास ग्रामों में पोस्टर पैंपलेट के माध्यम से भी 1097 ट्रोल फ्री नंबर का प्रचार किया। वरिष्ठ प्राध्यपक डॉ सीमा जायसवाल ने भी छात्रों इन प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक पूजा सोढ़ा ,श्रीमती अन्नपूर्णा यादव,, डा शिप्पी देवांगन ,एवम अतिथि व्याख्याता ओमप्रकाश ,कामता प्रसाद बंजारे एवं अमित सिंह येवेंद्र राधेश्वरि एवम छात्र,हर्षा मोहित,पंकज चांदनी मोनिका आदि ने सक्रिय भूमिया निभाई है।