अर्जुनी में नम आंखों से हुआ जोत जवारा का विसर्जन

अर्जुनी। ग्राम पंचायत अर्जुनी सहित अंचल के गांव टोनाटार टोपा गोढ़ी मिरगी मोपर नवागांव खम्हरिया खैरताल में चैत्र नवरात्रि पर शनिवार को अष्टमी हवन पूजा एवं पूर्णाहुति के बाद 6 अप्रैल दिन रविवार की सुबह ज्योति जवारा विसर्जन हुआ। नवरात्रि पर अर्जुनी के महामाया मंदिर काली मंदिर शीतला मंदिर शारदा मंदिर आदि शक्ति मां चामुंडा देवी मंदिर दुर्गा मंदिर गायत्री मंदिर एवं घरों में ज्योति जवारा की स्थापना की गई थी। जिसे माता सेवा जसगीत के साथ भक्तिमय वातावरण में गांव तालाब में विसर्जन किया गया।


चैत्र नवरात्रि के नवमे दिन रविवार को जोत जावरा का विसर्जन किया गया। नौ दिनो तक मातारानी के आस्था व विश्वास के प्रतीक जोत जावरा की विसर्जन यात्रा जसगीत के साथ स्थानीय गांव तालाब के लिए निकली। पारंपरिक सेवा जसगीत व मांदर की धुन पर माता भक्त झूमते नाचते आगे बढ़ रहे थे। मांदर की धुन में माता के गीतों के साथ जोत जवारा में महिलाओं ने सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे साथ ही हाथों में बाना लिए हुए कतार में होकर विसर्जन के लिए गए एवं गांव तालाब में भक्त नम आंखों से माता रानी के आस्था के प्रति जोत जवारा को अंतिम विदाई दी गई।