पत्रकार आनंद साहू ने दिया ईमानदारी का मिसाल,30लाख रुपए के सोना-चांदी के आभूषण सहित नगद 38 हजार रुपए थाना में किया जमा

बेमेतरा।वर्तमान दौर में जहां लोग छोटी बड़े चीजों को भी लालच में आकर कब गबन कर जाते हैं किसी को पता नहीं चलता वहीं बेमेतरा जिला मुख्यालय के पत्रकार आनंद साहु ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिकता मूल्यों का परिचय देते हुए मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश किया
सिटी प्रेस क्लब बेमेतरा के सचिव आनंद साहु को 27 मई को प्रातः लगभग साढ़े चार बजे एक लावारिस हालत में एक लेदर का बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं लगभग 38 हजार रुपये नगद पाए गए। इतनी बड़ी रकम और कीमती सामान मिलने के बावजूद आनंद साहु ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी देर किए उक्त बैग को तत्काल सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा में सुरक्षित जमा करा दिया। आनंद साहु के इस सराहनीय कार्य की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जिंदा है। सिटी प्रेस क्लब सहित सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों ने आनंद साहु को उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

क्या-क्या था बैग में

थाना में बैक को सुपुर्द करने के बाद बैग को खोला गया जिसमें कुल नगदी रकम 37150 था इसके अलावा 8 नग पतला पत्ती, सोने का 9 नग ताबीज, 4 नग सोने का पट्टी, आठ नग भगवान वाले पत्ती सोने का, एक नग पेंडल सोने का, 16 नग कान का टॉप्स सोने का ,14 नग चांदी का सिक्का छोटा बड़ा था सोने के आभुषणों का वजन लगभग 200 ग्राम बताया गया है

कारीगर भूल गया था बैग को दुकान के बाहर

इस संबंध में विजय कुमार सोनी पिता नंदकुमार सोनी गोविंद विहार निवासी बेमेतरा ने लिखित में सिटी कोतवाली पुलिस थाना में लिखित में बताया कि वह सोने चांदी के कारीगरी का काम करता है बीते 26 मई को दिन मंगलवार को रात 9:00 बजे कत्था रंग एक लेदर बैग अपने रकम तथा सोने के सामान सहित अशोक मोटर्स दुकान के बाहर रखकर भूल गया था इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाना के टीआई सोनम ग्वाला द्वारा पूछताछ एवं जांच किया गया उसके बाद नगद राशि सहित सोने चांदी के गहना को एसडीओपी भुषण एक्का के उपस्थिति में विजय कुमार सोनी को सौंपा गया

डीआए गुलदस्ता को भेंट कर सम्मानित करते हुए बधाई दिया और शुभकामनाएं व्यक्त किए ।