पत्रकार देश व समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : भावना बोहरा


पंडरिया।देवर्षि नारद मुनि जयंती के अवसर पर शनिवार दोपहर नगर के सामुदायिक भवन में पत्रकार सम्मेलन व महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।इस दौरान विधायक श्रीमती बोहरा ने कहा कि पत्रकार व प्रेस सरकार व जनता के बीच की एक ऐसी कड़ी है।जो शासन के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जा कार्य करते हैं।साथ ही प्रेस व पत्रकार जनता के विचारों को भी शासन तक पहुंचाते हैं तथा कमजोरियों को उजागर कर विकास कार्य मे सहयोग प्रदान करते हैं।उन्होंने पत्रकार व प्रेस को समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताया तथा समाज ,राज्य व देश के विकास के लिए जरूरी बताया।इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि देश व समाज के विकास में पत्रकार की बड़ी भूमिका है। पत्रकार लोगों व समाज को जोड़ने से लेकर जनजागरूकता लाने का कार्य करती है।कार्यक्रम में नगर के सफाई कार्यक्रम में लगे सफाई दीदी,बेजुबां पशुओं के लिए कार्य कर रहे बेजुबां समिति,पौधारोपण करने वाले पर्यावरण संरक्षण समिति, सीता रसोई के संचालकों सहित पत्रकार व अन्य लोगों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनर्लिस्ट पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे जिलाध्यक्ष श्याम टंडन,संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल,ब्लाक अध्यक्ष टीकमचंद जैन,जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू,नगर पालिका अध्यक्ष सुमित तिवारी,मोहन राजपूत,राजीव श्रीवास्तव,सूरज यादव,कुंजबिहारी ठाकुर,कल्याण सिंह ठाकुर,नवल किशोर पांडेय,हरेंद्र चन्द्राकर,विजय धृतलहरे, कालू सलूजा, दिलीप जैन,हरीश जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।