बेलरगांव में जुड़वास(माता पहुंचानी) परब की धूम,हर्षोल्लास से मनाया गया

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव में प्रथा परंपरा के अनुसार पूर्वजों से चली आ रही परंपरा जुड़वास माता पहुंचानी परब धुमधाम से मनाया गया। ग्राम की माताओं और बच्चों ने थाली में तेल हल्दी,दाल , चांवल, नारियल लेकर माता देवालय पहुंचे ग्राम के गायता के द्वारा विधि विधान से सेऊक भाईयों ने गीत गाकर शीतला माता के सात फेरे के साथ सेवा की शुरुआत हुई।

ग्राम गायता अमरसिंह पटेल और ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू ने परंपरा अनुसार माता शीतला की सेवा अर्जी की।तेल हल्दी को नीम पत्ते से माता सेवा को अर्पित किया जाता है । इसके बाद पुजारी द्वारा गांववासियों के ऊपर छिड़काव किया जाता है। रवानगी प्रथा निभाई गई। ग्राम समिति सचिव उमेन्द्र दीवान ने बताया की जुड़वास यानी माता पहुंचानी गांव का सबसे बड़ा परब माना जाता है। ग्राम के पुजारी के माध्यम से नई फसल बोनी के साथ गांव में नये सत्र का शुभारंभ होता है। गांव में किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो साथ ही नई फसल भी सुरक्षित रहे।

इस दृष्टि से नीम के पत्तों से तेल हल्दी का छिड़काव ग्रामीणों के ऊपर किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान गायता अमरसिंह पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, सचिव उमेन्द्र दीवान,देव समिति अध्यक्ष सुरेश कोर्राम,मेघुराम नेताम,भानू नेताम,मांझी नेताम,भोला बंजारे, रमेश नेताम, भुवन दास मानिकपुरी, उमेश देवांगन,पवन पटेल,पुनाऊ झुर्री,चेनसिंह नेताम, मोहित निषाद, उमेश साहू,हरिदेव पटेल सहित ग्रामीण एवं सेऊकदल शामिल हुए।