प्राथमिक शाला पौनी के जूनियर बच्चों ने सीनियर बच्चों को दी विदाई

पंडरिया-ब्लाक के ग्राम पौनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा 5 के बालक बालिकाओं को सम्मान के साथ विधाई कार्यक्रम रखकर विधाई दिया गया। इस बार कुछ यूनिक विदाई समारोह शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में आयोजित किया गया, जिसमें सभी बच्चों को बेटी विदाई जैसे स्नेह भरा विदाई दी गई। सफेद कपड़े में हाथा लेकर अनोखा विदाई दिया गया । विदाई में सभी बच्चों को गिफ्ट वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का मतलब अंतिम नहीं होता,बल्कि एक नई शुरुवात करना होता है। आप सभी के साथ हमेशा यादें साथ रहेगी । हम आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करतें हैं। आप अपने जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को छुएं।शिक्षक कर्नल तिवारी द्वारा सभी बच्चों को स्नेकर चाकलेट वितरण कर उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।