पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा किया जा रहा है। पदयात्रा में आज राजधानी रायपुर से लगे नगर पंचायत अमलेश्वर से पदयात्रा की शुरुआत हुई। यहां से शुरू हुई पदयात्रा अमलेश्वरडीह, कोपेडीह , महुदा चौक होते हुवे झिट पहुंचेगी। आज कांग्रेसियों के द्वारा जरा याद करो कुर्बानी का बैनर हुए पदयात्रा कर रहे थे। पदयात्रा का मुख्य आकर्षण खुली जीप था जिसे आकर्षक सजाया गया था।। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडा लहरा रहे थे। पदयात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, पूर्व जिला पंचायत के सभापति राकेश ठाकुर, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, , जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, संजय संजय यदु, उमेश साहू, गोरेलाल चंद्राकर, अनिल चंद्राकर सहित कांगेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद है।

- August 12, 2022