बीएसपी द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत जूट शिल्प प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन,गाँव की 30 महिलाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

संजय साहू
अंडा। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उतरदायित्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ विकास बोर्ड के सहयोग से महिला सशक्तिकरण तथा नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्राम अंडा में त्रैमासिक जूट शिल्प प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी समिधा गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जूट से हस्तशिल्प बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उन्हें हस्तशिल्प स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड से संयोजन प्रमुख सीएस केहरी ने प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित किया। प्रशिक्षिका भानुमति बघेल द्वारा तीन महीने तक प्रषिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव की 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन महीने की अवधि तक 3 हजार रुपये मासिक स्टाइपेड भी दिया जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कामड़े , रजनी रजक उपस्थित थे। इस मौके पर तृप्ति देशमुख, देव श्री चन्द्राकर ,हेमलता देवागंन, सत्यभामा चन्द्राकर, मोना बाई, राकेश्वरी चन्द्रकार, सत्य भमा चन्द्राकर, शैल चन्द्रकर,सुनीता देवागंन, कमलेश्वरी देवांगन, पीकेश्वरी साहू, लुकेश्वरी साहू, राधिका देवांगन, केशरी चन्द्राकर, दिनेश्वरी देवी चन्द्राकर, सोनम निर्मल‌कर, इंद्राणी निर्मलकर, पूजा निर्मलकर, सुजाता , दीविका ढिमर,अंजली चन्द्राकर,अनुपमा नागवंशी, तनुजा सार्वा,भारती यादव,दुर्गा सार्वा, लक्ष्मी सिन्हा, मोहनी देशमुख,रानी बधेल, मुनेश्वरी बंजारे उपस्थित थी।