कुम्हारी । बुधवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत शासन के दिशा निर्देश के तहत “रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2022-23” के अंतर्गत दोपहर 12:00 बजे से सामुदायिक भवन वार्ड 06 में प्रतियोगिता आयोजित किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर उपाध्यक्ष के. रवि कुमार , मनहरण यादव लोक निर्माण प्रभारी, एवं पार्षद युजेन्द्र साहू, जानकी ध्रुव , शांति टंडन के आतिथ्य में संम्पन्न हुआ। उक्त रामायण मंडली प्रतियोगिता में निकाय क्षेत्रांतर्गत 5 मानस मंडलियां जिसमें ज्योति मानस मंडली कुम्हारी, ज्योति बालिका मानस मंडली कुम्हारी, गायत्री बालिका मानस मंडली कुम्हारी , श्री राम मानस एवं भजन मंडली जंजगिरी एवं मां महामाया मानस परिवार कुम्हारी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. मोहन लाल देशमुख एवं रेणुका चौबे व्याख्याता निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थे। उक्त मानस प्रतियोगिता में ज्योति बालिका मानस मंडली, कुम्हारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित रामायण प्रतियोगिता इस कारण भी काबिले तारीफ है कि शासन ने हम प्रदेशवासियों की आस्था का खयाल रखा और इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया। आज समाज मे किस तरह सामाजिक मूल्यों का हास हो रहा है यह सर्वविदित है आज लोग नशे की गिरफ्त में हैं और युवा वर्ग वह भी दिशा हीन होकर इन्हीं बुरी आदतों का शिकार हो रहा है ऐसे में शासन द्वारा इस तरह के आयोजन से लोगों तक प्रेरणामयी संदेश जाएगा जिससे लोगों के जीवन मे भी बदलाव संभव है उन्होंने 5000 हजार रू का प्रोत्साहन राशि प्रत्येक मंडलीयो को प्रदान किये जाने की घोषणा की गई। समस्त मंडलीयो एवं निर्णायक मंडल को प्रतीक चिन्ह राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष एवं मनहरण यादव प्रभारी सदस्य तथा जितेन्द्र कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में हरि किशन पावरिया, राकेश साहू, बिशाल राम साहू, लखन लाल साहू, संजय आईच, निलेश देवांगन, दानेश्वर यादव, टिकेन्द्र पटेल, राजु सोनकर एवं सिद्धांत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- December 22, 2022