बेन्दरी के कबड्डी खिलाड़ीयों ने प्रणव शर्मा के नेतृत्व में सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया

पाटन। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेन्दरी के कबड्डी खिलाड़ीयों ने लगातार कबड्डी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, परंतु उचित खेल मैदान के अभाव में प्रैक्टिस करने में दिक्कत हो रही थी जिसके लिए कबड्डी खिलाड़ीयों ने जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा के माध्यम से सांसद विजय बघेल जी से कब्बड्डी मेट की माँग रखे, जिसे सांसद महोदय के द्वारा खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान रखते हुए यथाशीघ्र कब्बड्डी मेट प्रदान किया गया।
सांसद महोदय के द्वारा खिलाड़ियों को प्रदत्त कब्बड्डी मेट का उपयोग करके खिलाड़ी अपने अभ्यास में निरंतरता लाने में सफल होंगे और आगे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे। कबड्डी खिलाड़ीयों ने मेट प्राप्ति से हर्ष व्यक्त करते हुए प्रणव शर्मा के नेतृत्व में सांसद महोदय का सांसद बंगला सेक्टर फाइव भिलाई पहुंचकर आभार व्यक्त किया, साथ ही ग्राम रवेली के कबड्डी खिलाड़ीयों ने भी कबड्डी मैट की मांग रखी है।
इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, ताराचंद वर्मा, रवि साहू, विद्यासागर निषाद, विमल साहू, कामेश, खोमेश्वर, हेमंत, प्रवीन, खिलेश्वर, नमन, बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कब्बड्डी खिलाड़ी उपस्थित रहे।