अम्बिका मरकाम के मुख्य आतिथ्य में गोहान नाला में कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी ब्लॉक के गोहाननाला में सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम के मुख्य आतिथ्य एवं नरहरपुर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सावित्री संजना जो कि गोहान नाला ग्राम की बेटी एवं कौशिल्या मेडम पूर्व जनपद अध्यक्ष नरहरपुर जो कि गट्टा सिल्ली ग्राम की बेटी है की विशेष आतिथ्य में ग्रामवासियों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किए/


मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए विधायक महोदय जी द्वारा ग्राम वासियों एवं आयोजक समिति को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में इस तरह कार्यक्रम को अनवरत जारी रखते हुए युवाओं में छिपी प्रतिभा को उजागर कर राज्य स्तर, तक क्षेत्र का नाम होने की बात कही/विधायक महोदय जी द्वारा ग्राम बांधा को शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की एवं गोहान नाला को 10लाख से निर्मित शेड की सौगात दी/


क्षेत्र वासियों द्वारा विधायक महोदय जी को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए