कबीर गुरुद्वारा बेलरगांव में मनाया गया कबीर प्राकट्य दिवस

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।कबीर मानिकपुरी पनिका समाज तहसील बेलर गांव द्वारा कबीर गुरु द्वारा बेलर गांव में कबीर प्राकट्य दिवस मनाया गया। प्रातः काल 8 बजे कबीर गुरुद्वारा बेलर गांव में सदगुरू कबीर साहेब जी की पूजा अर्चना आरती सम्पन्न करने के बाद मोटर साइकिल रैली सभी नवयुवक एवम् कबीर पंथ समाज के द्वारा निकाली गई। समय 10 बजे से अमीन माताओं एवम् संत समाज द्वारा कलश यात्रा संगीत के साथ साहेब जी के जयकारा के साथ गांव के गलियों से निकली गई, पश्चात् सरोवर यात्रा सम्पन्न करके , पुनः गुरुद्वारा पहुंच कर सत्य ध्वज अनावरण किया गया । समय 1 बजे से सदगुरू कबीर साहेब जी के वाणी वचनों साखी उपदेश को आमंत्रित अतिथियों द्वारा जन मानस के बीच, बताने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक, पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, विशेष अतिथि शिवनाथ मरकाम जनपद सदस्य जनपद पंचायत नगरी, रीता मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत बेलर गांव रजनी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी मालगुजारी कमलेश्वरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव ए •एल • बनपेला अध्यक्ष कबीर समिति तहसील नगरी चमरू राम साहू अध्यक्ष कबीर सतसंग समिति तहसील बेलर गांव प्रकाश चंद साहू महामंत्री कबीर सत्संग समिति तहसील नगरी बलदेव साहू युवा मंच उपाध्यक्ष कबीर सत्संग समिति तहसील नगरी दमन लाल साहू संरक्षक कबीर सत्संग समिति तहसील नगरी, एवम् दूर दराज से भक्त प्रेमी जन पहुंचे थे ।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट कार्य करने वाले हस्तियों को एवम् परीक्षा परिणाम में उच्चतर अंक प्राप्त करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया। उसके बाद सात्विक यज्ञ चौका आरती सम्पन्न की गई, फिर भोजन भंडारा पश्चात् कार्यक्रम संपन्न की घोषणा किया गया।