कवर्धा। जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अपनी पत्नी एवं माता एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा मतदाताओं के साथ आदर्श मतदान केंद्र गंगा नगर में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान किया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आज 26 अप्रैल की मतदान का दिन है और मतदान का समय सुबह 7 बजे शाम 6 बजे निर्धारित है। इस समय मे अपने घरों निकले और अपने मतदान केंद्र पहुच कर लोकतंत्र की इस महापर्व को सफल बनाए। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं के लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आग्रह किया।
- April 26, 2024
कबीरधाम कलेक्टर ने लाइन में लगकर आदर्श मतदान केंद्र गंगानगर में मतदान किया, मतदान के बाद पत्नी के साथ सेल्फी प्वाइंट पहुंचे
- by Mamta Yadav