भिलाई महाविद्यालय की मेधावी छात्रा काजल साहू (तनु) ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि काजल साहू इससे पूर्व NET (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुकी हैं। NET क्लियर करने के पश्चात गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत एवं अनुशासन का प्रमाण है।
काजल साहू, हमारे ग्राम के श्रीमति भारती साहू शशिभूषण साहू अंकेक्षक, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं पूर्व अध्यक्ष, स्थानीय साहू समाज पतोरा की सुपुत्री हैं। श्री हितेश साहू एवं गोपेश साहू की भतीजी हैं।
हमारे गांव की बिटिया काजल साहू की उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामना करते हैं,,💐💐🌹🌹







