
पाटन। अमलेश्वरडीह में शासकीय भूमि पर आज से करीब 15 साल पहले शासकीय मद से कला मंच बना था। जिसे गाँव के ही मोनू यादव नामक व्यक्ति ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इसकीं सूचना अमलेश्वर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि इस भवन का जीर्णोध्दार के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की स्वीकृति भी जिला पंचायत द्वारा की गई है।






