बेमेतरा ।ग्राम बीजाभाट में आज कलार समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिले के सभी मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जिला स्तर पर नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के आयोजन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने इस आयोजन में सभी मंडलेश्वरों एवं समाजजनों से सहयोग की अपील की। सभी मंडलेश्वरों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रांत से विशेष आमंत्रित सदस्य पुसऊ राम सिन्हा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष डामन सिन्हा, प्रदेश युवा मंच उपाध्यक्ष देवलाल सिन्हा सहित बेरला मंडलेश्वर ईश्वर सिन्हा, साजा मंडलेश्वर टीकाराम डड़सेना, नवागढ़ मंडलेश्वर अजय सिन्हा, बेमेतरा मंडलेश्वर अशोक जायसवाल, सोमप्रकाश सिन्हा, श्री केशरी सिन्हा, सचिव कामता सिन्हा, साजा सचिव मीनाराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष सहदेव सिन्हा, ललित सिन्हा, अशोक सिन्हा, सुरेश सिन्हा, बलिराम सिन्हा, कुलेश्वर जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री एवं युवा अध्यक्ष बेरला मंडल मनोज सिन्हा, ग्राम प्रमुख, युवा प्रमुख सहित बड़ी संख्या में स्वजातीयजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री मोहन सिन्हा ने किया।
