
रायपुर। संत समागम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी व गोडसे को नमस्कार करने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने खुजराहो से गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ टिकरापारा थाना में मामला दर्ज है। जानकारी के मुताबिक आज देर शाम तक कालीचरण महाराज को रायपुर लाया जा सकता है।






