कल्पना नारद साहू (सभापति) ने प्रदेश वासियों को दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

पाटन शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सभापति कल्पना नारद साहू ने समस्त प्रदेश वासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।

अपने संदेश में सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा, “नवरात्रि का यह पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह उत्सव हमें साहस, ऊर्जा और अटूट आस्था से भर देता है।”

उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हुए आगे कहा, “माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में स्थिरता, शक्ति और मानसिक शांति आए। माता रानी सबकी झोली खुशियों से भर दें, यही मेरी कामना है।” उन्होंने प्रदेश की उन्नति और सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाली के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा।