कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम संतान को मौत के घाट उतारा, फांसी की फंदे पर लटका मिला दुधमुहे बच्चे की लाश, आरोपी पिता गिरफ्तार

गरियाबंद। जिला के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही की फांसी के फंदे पर दुधमुहे बच्चे की लाश लटकी मिली है। बताया जा रहा है की कलयुगी पिता ने फांसी के फंदे पर अपने ही बच्चे को लटकाया है। शर्ट व जीन्स को बनाया फाँसी का फंदा बनाया था। फिंगेश्वर थाना के गनियारी के जंगल मे मासूम की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। 10 माह के बच्चे को मौत के घाट उतारा पिता ने ही। आरोपी पिता दौलत बंजारे पुलिस हिरासत में ले लिया है।परिजनों ने आरोपी पिता को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। फिंगेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।।