नगरी/सिहावा, बेलरगांव । प्रदेश महिला मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत जी के कुशल मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के संगठनात्मक विचारधारा से प्रेरित होकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथीका बिश्वास के नेतृत्व में धमतरी जिले के प्रत्येक बूथ में कमल सखी का गठन किया जा रहा है कमल सखी गठन का मुख्य उद्देश्य अपने बूथ को दृढ़ सशक्त एवं मजबूत बनाना कमल सखी आने वाली चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। क्योंकि सखी का मतलब ही होता है सहेली या आत्मीय जन कमल का फूल समृद्धि का प्रतीक है कमल के पुष्प में स्वयं लक्ष्मी मां विराजित होती है प्रत्येक नारी लक्ष्मी स्वरूप है इसलिए नारी में वह शक्ति है जो परिवर्तन ला सकती है।

कमल सखी के माध्यम से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को उनके सेवा को उनके कर्तव्य परायणता को हम जन-जन तक और बहनों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
गांव की हमारी जो बहने दिन दुनिया से दूर रहती है उनके समक्ष हम जब मोदी जी की बात करते हैं तो वह भी उनके विचारों से प्रेरित होकर जनसेवा की भावना से उत्प्रेरित होकर स्वस्फूर्त कमल से जुड़ रही है।
हम देख रहे हैं छत्तीसगढ़ को जिस तरह से कर्ज में डूबाया जा रहा है अब वह घड़ी आ चुकी है जब नारी ही नारायणी की रूप लेकर लक्ष्मी की रूप लेकर दुर्गा की रूप लेकर छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाएगी हमारी छत्तीसगढ़ की बहने एक बार झूठ का शिकार बन चुकी है अब वह समझ चुकी है कि छल कपट से बनी हुई सरकार सुशासन भी नहीं ला सकती और समृद्ध मय छत्तीसगढ़ भी नहीं बना सकती । महिला मोर्चा की पूरी टीम वार्ड स्तर पर एवं गांव तक पहुंच कर बहनों को जागृत करने का दृढ़ और सशक्त संगठन तैयार करने की ठानी है। कमल सखी एक स्थाई संगठन होगी जिसका काम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा बहनों के हित में आवाज उठाना होगा अपने हक की लड़ाई के लिए खड़े होना होगा इस कार्य को पूर्णता देने के लिए जिले की सभी पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष गण हमारी मदद कर रहे हैं। आमदी मे कमल सखी गठन एवं युवा मोर्चा नगर इकाई के गठन में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। युवा मोर्चा के नगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में कमल नारायण साहू उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला जिला कार्यसमिति सदस्य ज्योति साहू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दमयंती साहू शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुंभकार उमानंद कुंभकार किशोर कुंभकार सभापति उमानंद कुंभकार, कोमल यादव पार्षद, पार्षद प्रेम साहू खिलेश्वरी ,डोमार साहू पार्षद पार्षद लक्ष्मी जितेंद्र पटेल अश्रु साहू ,सुखदेव साहू, विश्व पटेल ,राधेश्याम साहू, बेनी राम साहू ,वरिष्ठ कार्यकर्ता जागेश्वर साहू ,सालिक साहू बंसी शोभाराम कैलाश साहू अनुज पटेल रेवत साहू ,डोमो साहू हेमलता साहू, टीकेस साहू, सुरेंद्र साहू, जीनू पटेल, गोदावरी साहू ,गंगाधर साहू निर्मला कोसरिया कलाबाई अंजलि सोहगरा मिथलेश्वरी ,चंद्रिका ,देव कुमार ,कौशल्या ,भुनेश्वरी मोती जमुना सुनीता ,भावना भाजपा नगर अध्यक्ष किशोर कुंभकार उपाध्यक्ष रजनीश भोसले जितेंद्र कुमार पटेल आप सब का सराहनीय योगदान रहा।