पाटन। पाटन विकासखंड के जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य दामनी राकेश साहू एवं रेणुका बल्लू गजेन्द्र नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत महुदा ने भाजपा नेता कामता पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सासंद विजय बघेल से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर कामता पटेल सिया राम साहू जिवधन साहू अभय राम पटेल विष्णु साहू ध्रुव साहू तुलाराम पटेल गिरवर पटेल सहित अन्य मौजूद थे।







