शासकीय उच्च माध्यमिक शाला केसरा के छात्र कान्हा सिन्हा ने कक्षा 12वीं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया

पाटन। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला केसरा के छात्र कान्हा सिन्हा ने कक्षा 12वीं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।
कान्हा सिन्हा, पिता श्री सुदामा सिन्हा, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने भी कान्हा को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगे और भी बड़ी सफलताएं हासिल करने की आशा जताई है।