कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।सांसद मोहन मंडावी ने अमित शाह से भेंट कर अवगत कराया कि आदिवासियो की मूल संस्कृति सभ्यता और उनका अस्तित्व सरल सहज और स्वाभाविक है जिन्हें भय प्रलोभन व झूठ फरेब से धर्मांतरण करवाया जा रहा है जो कि भोले भाले आदिवासी समाज के लिए समाज की सभ्यता संस्कृति और अस्मिता को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास है। इसमें रोक लगाने की मांग की गई।

इसी प्रकार से जन जाति क्षेत्र में कतिपय समाज सेवी संस्थाएं जिन्हे जन जाति समाज की सभ्यता और संस्कृति की पहचान व परख न होते हुए भी शासकीय अनुदान राशि प्राप्त कर संदेहास्पद कार्य किया जा रहा है ऐसे एन जी ओ के कार्यप्रणाली पर रोक लगाने की मांग की गई। माननीय मंत्री जी से जनजाति कल्याण के मुद्दों को लेकर चर्चा कर सांसद मोहन मंडावी ने मांग की। सौजन्य भेंट के दौरान सांसद मोहन मंडावी जी को मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने आश्वस्त किया।