पंडरिया। ये तस्वीर कंवलधार जलप्रपात की है,जो पंडरिया व बोड़ला ब्लाक को विभाजित करती है।बोड़ला ब्लॉक के ग्राम बांकी से करीब डेढ़ किमी दूर कंवलधार जलप्रपात की है। करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जल प्रपात तक जाने रास्ता नहीं है, वहीं नीचे उतरने के लिए पहाड़ियों में झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है।सुविधाओं के आभाव के चलते यहां पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं।बोड़ला ब्लॉक के दलदली व पंडरिया ब्लॉक के पंडरीपानी के पहाड़ियों के बीच से निकलने वाली हाफ नदी जिले की सबसे बड़ी नदी है। यह पंडरिया ब्लॉक में करीब 40 किलोमीटर
प्रवाहित होते हुए शिवनाथ नदी में मिल जाती है।
कैसे पहुंच सकते हैं, कंवलधार-कंवलधार जल प्रपात पहुंचने के लिए ग्राम बांकी जाना पड़ता है,जहां से करीब डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ता है। बोड़ला से दलदली होते हुए बांकी पहुंचते हैं। वहीं पंडरिया से पंडरीपानी होते हुए भी यहां पहुंच सकते हैं। पंडरिया व बोड़ला दोनों से बांकी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।यहाँ रास्ता बनाकर इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है।







