सरई के जंगलों से निकली हाफ नदी पर 30 फीट ऊंचाई से गिरता है, कंवलधार जलप्रपात


पंडरिया-  तस्वीर कंवलधार जलप्रपात की है,जो पंडरिया व बोड़ला ब्लाक को विभाजित करती है।बोड़ला ब्लॉक के ग्राम बांकी से करीब डेढ़ किमी दूर कंवलधार जलप्रपात की है। करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जल प्रपात तक जाने रास्ता नहीं है, वहीं नीचे उतरने के लिए पहाड़ियों में झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है।स्थानीय लोगों द्वारा नीचे उतरने अस्थायी रास्ता बनाया गया है,जिसके माध्यम से कुछ लोग यहां पहुंचने लगे हैं। सुविधाओं के आभाव के चलते यहां ज्यादा पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं।
*पगडंडियों के सहारे पहुंचते हैं, कंवलधार*-कंवलधार जल प्रपात पहुंचने के लिए ग्राम बांकी जाना पड़ता है,जहां से करीब डेढ़ किमी पगडंडियों के सहारे पैदल जाना पड़ता है। पंडरिया से पंडरीपानी होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। बोड़ला से भी दलदली होते हुए बांकी पहुंचते हैं।पंडरिया व बोड़ला दोनों से बांकी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।जलप्रपात तक करीब डेढ़ किलोमीटर कांक्रीट सड़क व सीढ़ी बनाकर इसे सुगम बनाया जा सकता है।